खजूर खाने के फायदे और नुकसान | Dates Eating benefits and side effects in hindi

अक्सर आपन सुना ही होगा कि अगर आप रोजाना एक सेब खाते हैं तो आप डॉक्टर से दूर रहेंगे। लेकिन अगर कोई आपसे कहे कि “आप दिन में केवल सात खजूर खाएंगे तो आपको कभी डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं होगी”। इस कथन को सुनने के बाद कई लोग इस पर विश्वास नहीं करेंगे, लेकिन मुस्लिम कथाओं के अनुसार यह बात कई बार कही गई है। कई कथनों में कहा गया है कि पैगंबर मोहम्मद ने कहा था कि सुभ सात खाजरूर आपको जहर और जादू टोने से बचा कर रखते हैं। इतना ही नहीं पवित्र पुस्तक कुरान में खजूर या छुहारे को जन्नत के फल का दर्जा दिया गया है इस फल का करीब 23 बार ज़िक्र मिलता है।   

खजूर भले ही एक धार्मिक महत्व रखता हो लेकिन यह फल आपकी सेहत के लिए इतना फायदेमंद है कि इससे आप कई सामान्य से लेकर गंभीर समस्याओं से दूर रह सकते हैं। खजूर हमारी सेहत के लिए इतन फायदेमंद है कि इसका आयुर्वेदिक उपचार में भी ख़ासा इस्तेमाल किया जाता है। तो चलिए इस लेख के जरिये खजूर से मिलने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

खजूर हमारी सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है? How are dates beneficial for our health?

हमने अभी ऊपर ज़िक्र किया कि खजूर हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है, लेकिन अब सवाल यह उठता है कि यह सेब से बेहतर कैसे हो सकता है। तो इसका कारण है कि खजूर अकेले ही कई पौषक तत्वों से भरपूर होता है जो कि इसे अन्य सूखे मेवों से अलग बनाता है। न केवल इस्लामिक पुस्तकों बल्कि आयुर्वेद में भी खजूर का विशेष वर्णन किया गया है। आयुर्वेद के अनुसार खजूर में मधुर, पौष्टिक, बलवर्धक, श्रमहारक, संतोष दिलाने वाला, पित्तनाशक, वीर्यवर्धक और शीतल गुणों वाला है। खजूर और खारक में विटामिन, प्रोटीन, रेशे, कार्बोहाइड्रेट और शर्करा होने की वजह से उसे पूर्ण आहार कहा जाता है। इसलिये उसे सभी उपवास में उपयोग में लाया जाता है। खजूर के अंदर आपको निम्नलिखित पौषक तत्व मिलते हैं :- 

  1. कैल्शियम 

  2. पोटैशियम

  3. प्रोटीन 

  4. मैंगनीज

  5. मैग्नीशियम

  6. फास्फोरस

  7. जिंक

  8. विटामिन-बी6

  9. विटामिन ए 

  10. विटामिन के 

  11. कार्बोहाइड्रेट

  12. आयरन 

  13. लाभदायक फैट्स 

  14. डायटरी फाइबर 

  15. फैटी एसिड्स 

खजूर से मिलते हैं ये फायदे These benefits are available from dates :-

डाइजेशन सुधारे, भगाए कब्‍ज Improve digestion, drive away constipation :- 

अगर आप लगातार काफी लंबे समय से कब्ज और अन्य पाचन संबंधित समस्याओं से जूझ रहे हैं तो ऐसे में आपको खजूर का सेवन करना चाहिए। खजूर में फाइबर भरपूर मात्रा में मिलता है जो कि पाचन सबंधित समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। हाँ, अगर आप दस्त की समस्या से जूझ रहे हैं तो इसका सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। आप ठण्ड के मौसम में इसे दूध के साथ या ऐसे ही खा सकते हैं, लेकिन गर्मियों के मौसम में या अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है तो आपको इसे भिगोकर खाना चाहिए। 

एनीमिया की समस्या में रामबाण Panacea in the problem of anemia :-

अगर आपके शरीर में खून की कमी होने लगी है यानि कि आप एनीमिया की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको खजूर का सेवन शुरू कर देना चाहिए। दरअसल, खजूर में आयरन और विटामिन ए की मात्रा काफी ज्यादा होती है जो कि रक्त बनाने का काम करते हैं। ऐसे में आप डॉक्टर की सलाह से खजूर का सेवन कर सकते हैं। डॉक्टर आपको इस बारे में सलाह दे सकते हैं कि आपको अपनी उम्र के हिसाब से कितने खजूर का सेवन करना चाहिए और कैसे? अगर कोई व्यक्ति एनीमिया का शिकार हो जाता है तो इसे में उसे थकान, घबराहट, दिल की धड़कन बढ़ना जैसी तकलीफ होती है। पुराने एनीमिया में, दिमाग को खून की आपूर्ति कम होती है। जिसके कारण भूल जाना, चक्कर आना, अवसाद आदि जैसी समस्याएँ होना शुरू हो जाती है।

गठिया की समस्या में राहत दिलाए  Give relief in gout problem :-

अगर आप गठिया की समस्या से जूझ रहे हैं तो ऐसे में आपको खजूर का सेवन करना चाहए। खजूर खाने से गठिया के कारणों और लक्षणों से छुटकारा मिलता है। इसके लिए आप खजूर के तेल से गठिया प्रभावित क्षेत्र की मालिश कर सकते हैं या फिर आप इसे गर्म दूध के साथ भी ले सकते हैं। अगर आप इसे दूध के साथ लेना चाहते हैं तो आप इसके साथ गाय का घी भी ले।

रक्तचाप काबू में करे Control blood pressure :-

अगर आप हाई ब्लड प्रेशर या लो ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं तो इन दोनों समस्याओं को काबू करने के लिए खजूर आपकी काफी मदद कर सकता है। दरअसल, खजूर में पोटैशियम के साथ-साथ वो सभी अन्य पौषक तत्व मौजूद हैं जो कि रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए जरूरी होते हैं। करीब 24 ग्राम मेडजूल खजूर (Medjool Dates) में लगभग 167 मिलीग्राम पोटैशियम होता है जो कि अन्य फलों की तुलना में काफी अधिक है। शरीर में पोटैशियम की सही मात्रा बनी रहने से गुर्दे की पथरी से भी बचा जा सकता है।

हड्डियों को मजबूत बनाएं Strengthen bones :-

छोटे बच्चों के पुरे विकास के लिए सबसे जरूर है कि उनकी हड्डियों का ठीक से विकास हो और साथ ही उनकी हड्डियाँ मजबूत भी हो। इसके लिए अक्सर डॉक्टर और माता पिता कई प्रकार के सप्लीमेंट उपयोग करते हैं, लेकिन आप अपने बच्चों की हड्डियों को केवल खजूर की मदद से ही मजबूत कर सकते हैं। खजूर मैग्नीशियम, सेलेनियम, कॉपर और मैंगनीज का अच्छा स्रोत है। यह सभी पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत करने के साथ ही इनसे जुड़ी परेशानियों को दूर करने में भी मदद करते हैं। इसके अलावा, खजूर विटामिन-के से भी भरपूर होता है, जो खून को गाढ़ा करने और हड्डियों को मेटाबॉलाइज करने में मदद करता है। आप उम्र के किसी भी पड़ाव में क्यों न हो आप आराम से अपनी हड्डियों को मजबूत करने के लिए खजूर का सेवन कर सकते हैं, बस इसकी मात्रा और खाने के तरीके में उम्र और अन्य शारीरिक स्थितियों के अनुसार बदलाव हो सकता है। इसलिए डॉक्टर की सलाह लेकर इसका सेवन करें। 

सूजन में आराम दिलाएं Relieve swelling :-

काफी बार शरीर में कई कारणों से सूजन आ जाती है, जिसके लिए कई तरह की दवाओं का सेवन करना पड़ता है और मालिश अलग से।  लेकिन आप दर्द और सूजन से खजूर की मदद से छुटकारा पा सकते हैं। खजूर के अंदर मैग्नीशियम पर्याप्त मात्रा में होता है। मैग्नीशियम हमारे शरीर में दर्द और सूजन जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में काफी सहायक होता है। इसका सेवन करने से पहले सूजन के कारण के बारे में जरूर जानना चाहिए।

यौन स्वास्थ्य सुधारे Improve sexual health :-

इस संबंध में काफी शोध किये जा चुके हैं जिसमें यह हर बार सिद्ध होता है कि खजूर सेक्स समस्याओं में आराम दिलाने में काफी मददगार हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि खजूर में पाए जाने वाले प्रोटीन में 23 तरह के एमिनो एसिड पाए जाते हैं जो कि सेक्स स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि सेक्स स्वास्थ्य ठीक करने में केवल प्राकृतिक तरीके से मिलने वाले एमिनो एसिड ही मदद करते हैं। खजूर का पराग भी यौन स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद करता है। इसे प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। खजूर के पराग का उपयोग यौन संबंधी समस्या दूर करने के लिए दवाओं में भी किया जाता है। खजूर के फूलों की नर प्रजनन धूल (male reproductive dust of palm flowers), खजूर के पराग (डीपीपी) को लंबे समय से कामेच्छा बढ़ाने और महिलाओं और पुरुषों दोनों में प्रजनन क्षमता में सुधार के लिए आहार पूरक के रूप में उपयोग किया जाता है। 

हृदय को स्वस्थ बनाने में मददगार  Helpful in making heart healthy :-

वर्तमान समय में हृदय संबंधित समस्याएँ काफी बढ़ती जा रही है जिसकी सबसे बड़ी वजह है हमारा खानपान। खराब खानपान की आदतों की वजह से हृदय को स्वस्थ रखना चुनौती बनता जा रहा है। लेकिन चिंता न करें आप खजूर की मदद से अपने हृदय को स्वस्थ रख सकते हैं। खजूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण आर्टरी सेल्स से कोलेस्ट्रॉल को हटाने में मदद करते हैं। धमनियों (arteries) के सख्त होने व इसमें प्लाक भरने की अवस्था यानी एथेरोस्क्लेरोसिस (atherosclerosis) को भी इससे रोका जा सकता है। खजूर खाने से वजन भी कम होता है, ऐसे में आप अपना वजन कम कर के भी अपने दिल को स्वस्थ रख सकते हैं। दरअसल, खजूर में काफी मात्रा में फाइबर होता है जो कि शरीर में जमा वासा को अवशोषित करने में सहायक होता है, जिससे वजन कम होने लगता है। वजन कम होने से न केवल आप अपना हृदय स्वस्थ रख सकते हैं बल्कि आप अन्य बिमारियों से भी बबचें रहते हैं। 

प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाए Boost immune system :-

बीते कुछ सालों में हम सभी लोग अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली यानि इम्यून सिस्टम पर काफी ध्यान देने लगे हैं। कमजोर इम्यून सिस्टम की वजह से हमारा शरीर बहुत ही जल्द कई बीमारियों के चपेट में आ जाता है। लोग इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए कई तरह की दवाई और अन्य कैमिकल युक्त उत्पादों का प्रयोग करते हैं। लेकिन आप अपना इम्यून सिस्टम खाली खजूर खा कर भी मजबूत कर सकते हैं। खजूर में वो सभी पौषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं जो कि इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए चाहिए होते हैं। खजूर में प्रोटीन, आयरन, विटामिन के, विटामिन ए के साथ-साथ एंटीबैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं, जो कई तरह की बीमारियों से हमारे शरीर को बचाते हैं। 

मस्तिष्क स्वास्थ्य बढ़ाए Boost brain health :-

एक तरफ जहाँ बादाम हमारा दिमाग बढ़ाने में मदद करता है वहीं खजूर हमारे मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बढ़ाने में मदद करता है। काफी लोग स्ट्रेस की वजह से दिमाग की बिमारियों से जूझते हैं ऐसे में अगर खजूर का सेवन किया जाए तो तनाव को कम किया जा सकता है। साथ ही दिमाग में होने वाली सूजन से भी खजूर की मदद से छुटकारा मिल सकता हैं। अगर आप नियमित रूप से खजूर का सेवन करें तो इससे आप न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों (neurodegenerative diseases) से अपना बचाव कर सकते हैं। न्यूरोडीजेनेरेटिव रोग दिमाग संबंधी उन बीमारियों को कहा जाता है, जिसमें मस्तिष्क का नर्वस सिस्टम प्रभावित होता है। बादाम की ही तरह खजूर स्मृति को बढ़ाने में भी लाभदायक है। एक अध्ययन के अनुसार, खजूर में अल्जाइमर के प्रभाव को कम करने की क्षमता है। अल्जाइमर एक ऐसी बीमारी है जिसमें धीरे-धीरे भूलने की समस्या हो जाती है। अल्जाइमर की समस्या उम्र के किसी भी दौर में अपनी चपेट में ले सकता है, लेकिन यह बढ़ती उम्र के साथ ज्यादा होती है।

कैंसर का खतरा दूर करे Reduce the risk of cancer :-

कैंसर कोई भी क्यों न हो यह जानलेवा होता है और यह न केवल एक व्यक्ति के स्वास्थ्य को खराब करता है बल्कि यह उसके परिवार को भी नुकसान पहुंचता है। अन्य कैंसर की भांति ही कोलन यानी पेट का कैंसर भी जानलेवा है। कोलन कैंसर से अपना बचाव करना काफी आसान हैं, अप इसे बस खजूर के सेवन से ही दूर रख सकते हैं। एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, खजूर में पाए जाने वाले तत्व कोलन कैंसर को रोकने में मदद करते हैं। इसके अलावा, खजूर में मिलने वाले फाइबर भी पेट के कैंसर से लड़ने और कब्ज दूर करने में सहायक होते हैं। दरसल, खजूर खाने से हमारी आंत में अच्छे बैक्टीरिया पनपनते हैं, जो पेट को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं जिससे कैंसर का खतरा कम होने लगता है। अगर आप अजवा खजूर का सेवन करते हैं तो आपको न केवल कोलन कैंसर से सुरक्षा मिलती है, बल्कि आपको पॉलीफेनॉल्स कैंसर (polyphenols cancer) का भी खतरा कम होता है।

नशा कम करने में मदद करे Help reduce addiction :-

अगर आप अपने नशे की आदत से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप इसके लिए खजूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई स्पष्ट अध्यन नहीं किया गया है, लेकिन एक विषय पर फ़िलहाल कई शोध जाती है। एक अध्यन के अनुसार अगर बियर या अन्य नशीले उत्पादों में खजूर और काली मिर्च को मिलाकर लिया जाए तो इससे नशा कम होता है। 

नाइट ब्लाइंडनेस में राहत दिलाए Relieve Night Blindness :-

रतौंधी एक प्रकार की दृष्टि रोग है जिसे निक्टालोपिया भी कहा जाता है। रतौंधी वाले लोगों को रात में या कम रोशनी वाले वातावरण में खराब दृष्टि का अनुभव होता है। ऐसे लोगों को अँधेरा होते-होते दिखाई देना लगभग-लगभग बंद का बहुत कम हो जाता है। जिस प्रकार सामान्य लोग हल्की सी भी रौशनी के माध्यम से अपना काम चला लेते हैं, लेकिन इनके लिए ऐसा कर पाना काफी मुश्किल होता है। आँखों से जुड़ी इस समस्या के होने का मुख्य कारण है विटामिन ए और आयरन की कमी। हमने आपको शुरुआत में बताया था कि खजूर में काफी मात्रा में विटामिन ए और आयरन मिलता है। ऐसे में अगर आप खजूर का सेवन करते हैं तो आपको नाइट ब्लाइंडनेस यानी रतौंधी की समस्या में काफी आराम मिल सकता है।


बवासीर से बचाव करने में मददगार Helpful in preventing piles :-

अगर आप लगातार या लंबे समय से कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं तो इस समस्या से जल्द से जल्द छुटकारा पा लेना चाहिए। लंबे समय तक कब्ज से जूझने पर बवासीर होने का खतरा बना रहता है। खजूर में काफी मात्रा में फाइबर होता है जो कि आपको कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है, जिससे आप कब्ज की समस्या से बचे रहते हैं। लेकिन, अगर आप कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको केवल डॉक्टर की सलाह से ही खजूर का सेवन करना चाहिए।

मांसपेशियों का विकास करने में मददगार Helpful in developing muscles :-

अगर आप जिम जा रहे हैं अपनी मांसपेशियों का विकास (muscle growth) करना चाहते हैं तो आप पाउडर प्रोटीन की जगह खजूर का सेवन कर सकते हैं। खजूर को हाई कार्बोहाइड्रेट (high carbohydrate) फल माना गया है, जिस कारण यह मांसपेशियों के विकास इतना ही नहीं, खजूर में प्रोटीन भी काफी अच्छी मात्रा में मिलता है जो कि मांसपेशियों विकास (muscle growth) के लिए जरूरी होता है।

आंतों के विकार से बचाए Prevent intestinal disorders :-

अगर आप अपने शरीर को सभी विकारों से बचाना चाहते हैं तो उसके लिए जरूरी है कि आप अपने पेट को स्वस्थ रखें और पेट को स्वस्थ रखने के लिए आँतों को स्वस्थ रखना जरूरी है। आँतों और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए फाइबर की आवयश्कता होती है जो कि खजूर में काफी मात्रा में मौजूद है। खजूर में मौजूद फाइबर और पॉलीफेनॉल्स आंतों में फैलने वाले बैक्टीरिया को बनने से रोकते हैं और आंतों को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। 

त्वचा को स्वस्थ बनाए Keep skin healthy :-

एक तरफ जहाँ खजूर हमारी सेहत को सुधारने के लिए बेहतरीन फल है वहीं इसका बीज भी कई पौषक तत्वों से भरपूर होता है। खजूर और इसके बीज एंटी-एजिंग तत्वों से भी भरपूर होते हैं, साथ ही इन दोनों में विटामिन सी और विटामिन डी भी काफी मात्रा में पाया जाता है, जो कि त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। खजूर के बीज के अर्क में फाइटोहार्मोन होता है, जो एंटी-एजिंग की तरह काम करता है। यह अर्क झुर्रियों से निजात दिलाने का काम करता है।

बालों की सेहत सेहत सुधारे Improve hair health :-

हम सभी अपने बालों को मजबूत और सभी समस्याओं से बचाने के लिए कई तरीके अपनाते हैं और उन्हें अपनाने में भी काफी झन्झट होती है। ऐसे में आलस की वजह से हम अपने बालों का ठीक से ध्यान नहीं देते। लेकिन क्या आपको मालूम है कि आप केवल खजूर के सेवन से ही अपने बालों को न केवल स्वस्थ बना सकते हैं बल्कि आप अन्य बालों से जुड़ी समस्याओं से बच सकते हैं। दरअसल, खजूर में आयरन काफी मात्रा में मिलता है जो कि स्कैल्प में रक्त संचालन (blood circulation) को बढ़ावा दे सकता है, जिससे बालों के विकास में मदद मिलती है। साथ ही इसमें मौजूद विटामिन ई भी आपके बालों की ग्रोथ के लिए काफी सहायक हो सकता है। फ़िलहाल इस पर अध्यन जारी है।

खजूर खाने से क्या नुकसान होते हैं? What are the disadvantages of eating dates? 

आपने अभी जाना कि खजूर आपके स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है। लेकिन ऐसा नहीं है कि खजूर के सेवन से खाली फायदे ही हो, इसके सेवन से कई नुकसान भी हो सकते हैं। तो चलिए निचे जानते हैं खजूर से होने वाले नुकसानों के बारे में :-

  1. खजूर का अधिक सेवन आपके वजन को बढ़ा सकता है, क्योंकि 100 ग्राम खजूर में करीब 227 कैलोरी होती है। इसलिए इसका सेवन सिमित मात्रा में ही करना चाहिए।

  2. खजूर में काफी मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है, जिसकी वजह से इसका ज्यादा सेवन करने से हाइपरकलेमिया (hyperkalemia) होने का खतरा बना रहता है। हाइपरकलेमिया में मांसपेशियों में कमजोरी आने लगती है और कई बार लकवा (paralysis) भी हो सकता है। इतना ही नहीं शरीर में पोटैशियम की ज्यादा मात्रा होने से किडनी को भी नुकसान होता है, इसलिए इसका सेवन सिमित मात्रा में ही करना चाहिए।

  3. शिशु और छोटे बच्चों का पाचन तंत्र पूरी तरह से विकसित नहीं होता, इसलिए आपको अपने छोटे बच्चों और शिशु को इसे नहीं देना चाहिए। दरअसल, खजूर काफी मोटा और सख्त होता इसलिए वो खजूर को आसानी से पचा नहीं पाते हैं। इसके अलावा है उनके गले में भी अटक सकता है।

खजूर का सेवन कैसे करें? How to consume dates? 

अगर आप खजूर का सेवन करना चाहते हैं तो आपको इसका सेवन उचित मात्रा में और सही ढंग से करना होगा। इसका सेवन करने से पहले आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इस फल की तासीर गर्म है जिसकी वजह से यह इसका सेवन ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए। खासकर अगर आप गर्म इलाकों में रहते हैं, गर्मी का मौसम है या आपके शरीर की तासीर गर्म है यानि आप पित्त दोष प्रवृति के हैं तो आपको इसका सेवन ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए। इसके सेवन से वजन भी काफी तेजी से बढ़ता है, इसलिए भी इसका सेवन सिमित मात्रा में करना चाहिए। इसलिए इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें और उनसे पूछे कि आपको कितनी मात्रा में खजूर का सेवन करना चाहिए। वैसे एक व्यस्क व्यक्ति दिन भर में 7 खजूर का सेवन कर सकता है, बशर्ते कि वह मधुमेह और उच्च रक्तचाप की समस्या से न जूझ रहा हो।

रही बात इसके सेवन करने के तरीके कि तो आप इसका सेवन दूध के साथ, रात भर भिगोकर, अर्क के रूप में, खीर में डालकर, चटनी बना कर और सीधे तौर पर भी कर सकते हैं। 

क्या सभी लोग खजूर का सेवन कर सकते हैं? Can everyone eat dates?

नहीं, ऐसा नहीं है। सभी लोग खजूर का सेवन नहीं कर सकते। निम्नलिखित व्यक्तियों को खजूर के सेवन से दूर रहना चाहिए, क्योंकि इन लोगों को खजूर से फायदे मिलने की बजाय और नुकसान हो सकता है।

  1. डायरिया में खजूर हानिकारक साबित होता है।

  2. जो लोग डायरिया से जूझ रहे हैं उन्हें खजूर नहीं खाना चाहिए।

  3. जिन लोगों को इससे एलर्जी हैं उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

  4. किडनी रोगियों को खजूर से बिलकुल दूर रहना चाहिए।

  5. शिशुओं को खजूर नहीं देना चाहिए।

  6. खजूर मोटापा बढ़ा सकता है, इसलिए मोटापे वाले लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। 

  7. गर्भवती महिलाओं को खजूर से दूर रहना चाहिए, क्योंकि इससे शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। 

  8. जो लोग मांसपेशियों में कमजोरी से जूझ रहे हैं उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि मांसपेशियों में कमजोरी का मतलब है कि इस दौरान शरीर में पोटैशियम स्तर बढ़ा हुआ है। अगर ऐसे में आपने खजूर खाया तो इससे आपके शरीर में पोटैशियम स्तर और बढ़ा भी बढ़ जायगा।

Logo

Medtalks is India's fastest growing Healthcare Learning and Patient Education Platform designed and developed to help doctors and other medical professionals to cater educational and training needs and to discover, discuss and learn the latest and best practices across 100+ medical specialties. Also find India Healthcare Latest Health News & Updates on the India Healthcare at Medtalks