Dr. KK Aggarwal
एंग्जाइटी डिसऑर्डर से निजात पाया जा सकता है । लेकिन इसे बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहिए । अगर कोई लक्षण नज़र आए तो फौरन डॉक्टरी सलाह लें और इलाज के लिए किसी प्रॉफेश्नल डॉक्टर को दिखाएं । डिप्रैशन या एंग्जाइटी का इलाज दवा, काउंसलिंग या मिले-जुले इस्तेमाल से बेहद आसानी से किया जा सकता है ।
• साइकोथेरेपी का इस्तेमाल करें
आप साइकोथेरेपी की मदद ले सकते है । एंग्जाइटी को दूर करने में साइकोथैरेपी बहुत कारगर साबित हुई है । इस थैरेपी में मन पर नियंत्रण करना सिखाया जाता है । समय के पांबद रहें और हर काम मन लगाकर करें ।
• रोगी को अकेला न छोड़ें
अगर कोई व्यक्ति एंग्जाइटी या डिप्रैशन से जूझ रहा है तो आपकी कोशिश होनी चाहिए कि आप उसे अकेला न छोड़ें । पूरी नींद लें क्योंकि आधी-अधूरी नींद भी एंग्जाइटी का कारण बन सकती है ।
• स्वस्थ आहार खाएं
भरेपूरे और ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज और फैट वाले आहार का सेवन करें । इसके अलावा अपना भोजन नियमित समय पर खाएं और पूरा खाएं, भोजन छोड़ें नहीं । इसके अलावा बाहर का भोजन, जैसे जंक फूड या तले हुए भोजन से परहेज़ करें ।
• भोजन करने का एक समय बनाएं
किसी भी वक्त भोजन करने की आदत है, तो फौरन इस आदत को बदलें । अनियमित समय पर भोजन करने का असर सीधा मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है । एंग्जाइटी भी इन्हीं में से एक है, इसलिए किसी भी कीमत पर भोजन से समझौता न करें ।
• संगीत सुनें
संगीत स्ट्रैस को न सिर्फ कम करता है बल्कि खत्म कर देता है । संगीत से ब्लड़ प्रेशर, हार्ट रेट और तनाव दूर हो जाता है इसलिए जब भी आपको एंग्जाइटी या डिप्रैशन महसूस हो, अपनी पसंद का संगीत सुनें ।
• व्यायाम अवश्य करें
प्रतिदिन 30 मिनट कम से कम व्यायाम अवश्य करें । सुबह और शाम सैर करने की आदत बनाएं और अपनी दिनचर्या में योग को जरूर शामिल करें ।
एंग्जाइटी डिसऑर्डर आज एक आम समस्या बन गई है और इस समस्या का सबसे बेहतर विकल्प रोकथाम है न कि इलाज । एंग्जाइटी डिसऑडर के विषय में सबसे गंभीर बात यह है कि एंग्जाइटी डिसऑर्डर का पता नहीं चल पाता है कि किस स्टेज पर है और कितने समय में गंभीर हो सकता है, इसलिए इसके लक्षणों को लेकर जागरुक रहें और अगर कुछ महसूस हो तो फौरन डॉक्टर को दिखाएं ।
For individuals seeking complete wellness through superior absorption, choosing a high-quality magnesium supplement can play an important role in supporting overall health and daily vitality.
Recipient of Padma Shri, Vishwa Hindi Samman, National Science Communication Award and Dr B C Roy National Award, Dr Aggarwal is a physician, cardiologist, spiritual writer and motivational speaker. He was the Past President of the Indian Medical Association and President of Heart Care Foundation of India. He was also the Editor in Chief of the IJCP Group, Medtalks and eMediNexus
Please login to comment on this article