मानव के शरीर की संरचना ऐसी है कि अगर शरीर का कोई छोटा भाग भी खराब हो तो परेशानी बढ़ जाती है । लेकिन अगर पीड़ा अधिक हो तो फिर जीना मुहाल हो जाता है । बिल्कुल ऐसा ही एक दर्द घुटनों का भी होता है ।
अक्सर यह दिक्कत बूढ़े-बुज़ुर्गों में देखी जाती थी, परंतु अब यह परेशानी नौजवानों में भी देखी जा रही है । आज भारी संख्या में ऐसे नौजवान हैं जिन्हें घुटनों में दिक्कत है और तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें घुटने की पीड़ा से आराम नहीं मिल रहा है ।
घुटनों के पीछे दर्द जिसे हैमस्ट्रिंग भी कहते हैं, आज एक बड़ी समस्या बनी हुई है । घुटने के पीछे का दर्द कईं कारणों से होता है । जब घुटनों की मांसपेशियों में दवाब या खिंचाव आ जाता है, तब यह दर्द शुरु होता है । कभी-कभी टखनों में पानी भर जाता है, जिससे सूजन आ जाती है, तब यह दर्द पैदा हो जाता है ।
घुटने के पीछे के दर्द का इलाज दवाईयों में कम और परहेज और शारीरिक अभ्यास में अधिक देखा गया है । दवाईयों के विषय में तो डॉक्टर आपको बेहतर परामर्श दे ही देगा लेकिन कुछ प्राथमिक शारिरीक अभ्यास और योगासन ऐसे हैं जिन्हें करके मांसपेशियों में खिंचाव आता है और रोगी को आराम मिलता है।
इन आसनों को आप कभी भी कर सकते हैं, क्योंकि यह बहुत आसान और सहज हैं । इतना अवश्य ध्यान रहे कि आरंभ में थोड़ा बहुत खिंचाव देना ठीक रहेगा क्योंकि आरंभ में हर अभ्यास करने की वजह से पीड़ा होती है ।
पादोत्तानासन
यह आसन पैर के भीतर के हिस्से और पीछे की तरफ, रीढ़ और जांघों में खिंचाव लाता है घुटनों पर असर करता है।
कैसे करना है आसन ?

पादांगुष्ठासन
यह आसन करने से घुटनों को बहुत आराम मिलता है । इसस आसन से लिवर और किडनी को भी लाभ है। इससे पाचन प्रणाली में सुधार होता है और घुटने मज़बूत बनते हैं ।
कैसे करना है आसन?

पार्श्वोत्तानासन
योग के इस आसन से रीढ़ की हड्डी, दोनों कंधों और हैमस्ट्रिंग यानि घुटने के पीछे की नस पर प्रभाव पड़ता है और खिंचाव आता है। इससे घुटनों को मजबूती भी मिलती है और पाचन प्रणाली बेहतर भी होती है।
कैसे करना है आसन ?

घुटनों में दर्द का होना बहुत पीड़ादायक होता है, इसलिए समय पर डॉक्टरी परामर्श और दवाईयों के सेवन से इससे मुक्ति मिल सकती है । घुटनों में दर्द होने के लक्षण तो कुछ खास नही होते, बस अगर दर्द लंबे समय से हैं और सामान्य सेक व मालिश से ठीक नहीं हो रहा तो फौरन डॉक्टर को दिखाएं ।
और पढ़ें
For individuals seeking complete wellness through superior absorption, choosing a high-quality magnesium supplement can play an important role in supporting overall health and daily vitality.
Related FAQs
How do you treat or supplement vitamin D deficiency patients?
What was new in 2017?
what is health problem?
ब्रेस्ट ग्रोथ टिप्स - ब्रेस्ट का साइज बढ़ाने के तरीके | Breast Growth Tips To Increase Breast Size in Hindi
Covid Protocol 27: How do I Know I may be having a mutant virus
Eating Disorders : क्या है ईटिंग डिसऑर्डर? जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव के उपाय
ब्लोटिंग कम करने के टिप्स | Stomach Bloating in Hindi
गोनोरिया क्या है? कारण, लक्षण और इलाज | What is gonorrhea? Causes, Symptoms and Treatment
सोरियाटिक गठिया के बारे में सब जाने | Psoriatic Arthritis in Hindi
एंडोकार्टिटिस क्या है | Endocarditis in Hindi